♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का किया है काम…टीकाकरण के प्रति नहीं गम्भीर-अनुराग सिंहदेव..

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ प्रेसवार्ता की गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि, कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। जब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिये कार्य कर रहे है, तो कांग्रेस हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का कार्य किया है। जब देश में संसद का निर्माण राष्ट्र गौरव का कार्य है। इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया गया है। इस पर भी कांग्रेस राजनिति से नही चुकना चाहती है। कांग्रेस को बताना चाहिये संसद का विरोध कर रही है तो प्रदेश में विधानसभा भवन का निर्माण किस लिये करवा रही है। उन्होंने कहा कि, जब पूरा देश इस एकजुटता के साथ कोरोना को परास्त करने में जुटा है और दूसरी ओर कांग्रेस केवल इस मुद्दों पर गैर वाजिब सवाल उठाकर देश का ध्यान भटकाना चाहती है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से लड़ने हम जितना सफल हो रहे है। दुनियां के अन्य देश के लिये सशक्त उदाहरण है। उन्हांेने कहा कि, प्रदेश में कोरोना से लड़ने के लिये टीका इस समय पर महात्वपूर्ण अस्त्र है ,लेकिन इस पर कांग्रेस की प्राथमिकता में टीकाकरण नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी जरूरी है। प्रदेश में समय रहते टीकाकरण प्रांरभ कर दिया जाता तो जो परेशानियां वर्तमान हो रही है। वह नही होती है और प्रदेश में जनमानस की सुरक्षा की में अहम कदम होता। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को इसकी जरा भी चिंता कभी नही रही है। कोरोना काल में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना सेवा कार्य के दौरान हुई है। इस सारे लोगों के परिजनों को तत्काल सारे नियमों शिथिल करते हुए अनुकंपा नियुक्ती दी जानी चाहिये। जिसकी हम मांग करते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, इस महामारी काल में अंत्योदय की चिंता हमारे हमेशा लक्ष्य में रहा है और रहेगा। कोरोना के विस्तार के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सबकी चिंता की है। सबको अन्न योजना चल रहे हैं। अंत्योदय चिंता करते देश की 80 करोड़ जनता को इस काल में राशन सुलभ करवा रहे है। प्रदेश सरकार माननीय उच्च न्यायालय का अदेश का अनुपालन ही कर रही है। सर्व हित और सर्व समाज के लिये टीकाकरण नीति बनाया जाये लेकिन प्रेदश की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिये केवल मात्र जुटी है। प्रदेश सरकार को कभी प्रदेश के जनता की चिंता नही रही हैं । जरा भी चिंता होती तो टीकाकरण के लिये आवश्यक कार्रवाई जरूर करती। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, शहर व गांवो के स्तर पर कोरोना की भयावह तस्वीर देखने को मिल रही है। उपचार के अभाव में लगातार लोगों की मौते हो रही है। प्रदेश की सरकार को जरा भी इसकी चिंता नही है। समय रहते उपाचार नही मिलने स्थिति कहीं और चिंताजनक न हो जाये इसकी चिंता करने की जरूरत है। लेकिन प्रदेश की सरकार में अपसी संवाद नहीं बजाय विवाद अधिक है। गांवों के स्तर को कोई सुविधा नही है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता चुकाना पड़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close