♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया को मिली नई कमान : रोक्तिमा यादव बनीं जिले की 20वीं कलेक्टर, संभालते ही दिखा एक्शन मोड.. 4 थी महिला कलेक्टर.. कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का कियाऔचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..

अनूप बड़ेरिया

कोरिया जिले को नई प्रशासनिक मुखिया मिल गई है। वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले की 20वीं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में सक्रियता और अनुशासन का संदेश साफ दिखाई दिया। वे कोरिया जिले की चौथी महिला कलेक्टर हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली महिला कलेक्टर की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुई थी।
पदभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने, रिकॉर्ड एवं नस्तियों को सुव्यवस्थित रखने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।


अपने प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली श्रीमती यादव इससे पहले विभिन्न जिलों में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। कलेक्टर बनने से पूर्व वे समाज कल्याण विभाग में संचालक के पद पर भी कार्यरत रहीं।
गौरतलब है कि पूर्व कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी का स्थानांतरण कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर किया गया है। उनका कोरिया जिले में लगभग 21 माह का कार्यकाल रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर डी.डी. मंडावी, संयुक्त कलेक्टर अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर राकेश साहू, एसडीएम बैकुंठपुर उमेश पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close