
वरिष्ट RTI कार्यकर्ता सिरिल दास ने भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ कर A.B. CHANDA के विरुद्ध जाँच कार्यवाही की मांग करते हुए संबंधित विभागों को भेजा पत्र…
आरटीआई कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जिला महासचिव सिरिल दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में वर्षों से बाहरी प्रांतों के फर्जी लोग जो मनेंद्रगढ़ कोरिया जिला सहित छत्तीसगढ़ के निवासी ही नहीं है तथा उक्त फर्जी लोग जिन्हें ठीक तरह हिंदी में पत्र लिखना तक नहीं आता वे फर्जी तरीके से SECL कंपनी में भर्ती होकर कोरिया जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के होनहार क्वालीफाई इंजीनियरिंग की डिग्री वाले बेरोजगार युवकों को ठेंगा दिखा SECL कंपनी को करोड़ों का चूना लगाते हुए रिटायर्ड भी होते जा रहे हैं ऐसे फर्जी लोगों का लगातार आरटीआई के तहत फर्जीवाड़ा उजागर किया जा रहा है इसके बावजूद जानते हुए भी नोटों की गड्डी से आंखों में पट्टी बांधे एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के एरिया पर्सनल मैनेजर (APM) और मुख्य महाप्रबंधक उक्त फर्जियो को गोद लेकर उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही न करके उन्हें सहयोग प्रदान कर अपनी तिजोरी भरते जा रहे हैं इसके अतिरिक्त श्री दास ने यह भी बताया कि उक्त फर्जियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाने में शिकायत दर्ज होते ही कानून के कुछ ऐसे ज्ञाता पैसे के पुजारी भी हैं जो अपने ओहदे को भूल कर उक्त फर्जियो को बचाने उनके दलाल बनकर थानेदार पर दबाव बना उल्टे सीधे दांवपेच लगा थानों के चक्कर लगाते नजर आते हैं| उक्त वजह से शरीफ इमानदार बेदाग कानून के ज्ञाता नाहक बदनाम हो रहे हैं जो पीड़ित गरीब लोगों को न्याय दिलाने जी तोड़ दिमाग खापाते हैं जिस पर बड़ा खेद जताते हुए श्री दास ने उक्त इमानदार कानून के ज्ञाताओं की छवि को बरकरार रखने उक्त दलालों का जल्द ही पर्दाफाश करने की बात कहते हुए उन्होंने यह भी जानकारी देकर अवगत कराया कि SECL हसदेव क्षेत्र केन्द्रीय चिकित्सालय CMO डॉ० नम्रता सिंह के अधीन कार्यरत A.B. CHANDA जो कोलकाता का निवासी है उसके द्वारा फर्जी तरीके से अपने जीजा (बहनोई) स्व० बी.बी. सरकार का आश्रित बनकर वर्ष 1988 नौकरी करते हुए जून 2021 में रिटायर्ड होने वाला है उक्त जानकारी पाते ही श्री दास के द्वारा SECL हित में उक्त फर्जी A.B. चंदा के नियुक्ति से संबंधित आरटीआई के तहत जानकारी चाही गई थी उक्त दौरान भ्रष्टाचार का भंडा फूटने की डर से उक्त A.B. CHANDA के द्वारा दिनांक 08.03.2021 को CMO केन्द्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ डॉ० नम्रता सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपने विषय में जानकारी दिए जाने से आपत्ति जताते हुए वह खुद अपने जाल में फस जांच के घेरे में आ गया कारण कि वास्तव में A.B. CHANDA फर्जी है उक्त वजह से वह अपने बारे में जानकारी देने से आना-कानी कर रहा हैं अगर उक्त A.B. CHANDA की नियुक्ति वास्तव में जायज है तो उसे डर किस बात की लेकिन उक्त फर्जी A.B. CHANDA को शायद मालूम नहीं उसके संबंध में मनेन्द्रगढ़ निवासी सुरजीत सिंह रैना के द्वारा आरटीआई के तहत पूर्व में जानकारी एकत्र कर ली गई थी के अनुसार उक्त A.B. CHANDA की नियुक्ति अनुकंपा के तहत स्व० बी.बी. सरकार के आश्रित के रूप में जनरल मजदूर कैटेगरी-I के पद पर वर्ष 1988 में की गई हैं| मजे की बात तो ये हैं की उक्त A.B. CHANDA आश्रित बना स्व० बी.बी. सरकार का और उसके समस्त प्रमोशन आदेश में पिता का नाम के.के. चंदा दर्ज है अब प्रशन ये भी उठता है कि एक व्यक्ति के दो बाप कैसे?? इसके अतिरिक्त ये फर्जी A.B. CHANDA इतना बड़ा VIP कर्मचारी है कि इसे 24 वर्ष की नौकरी में 7 बार प्रमोशन दिया गया बिना किसी शैक्षणिक योग्यता के मात्र एक शपथ पत्र के आधार पर जबकि अन्य इंटेलिजेंट कर्मचारी हाई कौलिफिकेशन वाले उक्त में से किसी को भी A.B. CHANDA की तरह दना-दन प्रमोशन नहीं दिया गया उक्त कर्मचारी SECL हसदेव क्षेत्र से रिटायर्ड हो चुके हैं जिन्होंने कंपनी की प्रगति के लिए पूरी इमानदारी से कमर तोड़ मेहनत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और इस फर्जी A.B. CHANDA को SECL हसदेव क्षेत्र के अधिकारी सर पर बैठा रखे हैं उक्त वजह से श्री दास ने पूरे सबूत सहित उक्त फर्जी A.B. CHANDA के विरुद्ध जांच कार्यवाही हेतु उसके रिटायर्डमेंट होने के पूर्व किए जाने वाले करीब एक करोड रुपए के भुगतान पर तत्काल रोक लगाए जाने थाना झगराखाण्ड में मामला दर्ज करा दिया है साथ ही सहायक क्षेत्रीय आयुक्त भविष्य निधि कार्यालय शक्ति नगर जबलपुर मध्य प्रदेश एवं उपनिदेशक प्रबंधक सीपत रोड बिलासपुर तथा मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र व कोरिया पुलिस अधीक्षक को भी प्रकरण से अवगत करा कार्यवाही की मांग किया है|




