
देश के वीर जवान शहर के सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पार्थिव देह का कर सकेंगे अंतिम दर्शन …प्रातः 11 बजे से 12-30 बजे तक रामलीला मैदान में… फिर शहर के इन मार्ग से होते हुए पहुंचेगी मुक्तिधाम पूरे सम्मान के साथ यहां होगा अंतिम संस्कार
अंतिम दर्शन प्रातः 11 बजे से 12-30 बजे तक रामलीला मैदान में
रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पार्थिव देह के आने के बाद आमजन के अंतिम दर्शन के लिए प्रातः 11 बजे से 12-30 बजे तक रामलीला मैदान में रखा जाएगा। इस दौरान उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी व 8 साल के अबीर त्रिपाठी के पार्थिव देह शहर भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रामलीला मैदान में करीब डेढ़ घंटे अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा।
रामलीला मैदान से अंतिम दर्शन के बाद सत्तीगुड़ी चौक से स्टेशन चौक होते हुए श्याम टाकीज, सुभाष चौक, न्यू मार्केट, मंदिर चौक, कोष्टा पारा से पुत्री शाला होते हुए गद्दी चौक, हटरी चौक से गांजा चौक, चांदनी चौक से होते हुए मुक्तिधाम अंतिम यात्रा पहुंचेगी। जहां पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।