♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल:: पेट्रोल पम्प घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों पर जताया आक्रोश

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर – पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं खाद्य सामग्री में हो रही बेतहाशा महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन पेट्रोल पम्प का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।


धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। खाद्य तेल, राशन सामग्री, सब्जियों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से जनता परेशान है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, संगीता राजवाड़े, रविशंकर राजवाड़े, रकीब बेगम, सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता, यूसुफ, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, रामकुमार यादव, रियाजउद्दीन, अनिल सिंह, राकेश जायसवाल, रामसाय सोरी, बसंत सिंह, अज़ीमुल्ला, शशि मांझी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anoop baderiya

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close