♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का रायगढ़ में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा समाज…इन्होंने कहा युवाओं से समाज को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू , बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष केशव साहू जी एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रथम रायगढ़ आगमन पर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की अगुवाई एवं सभी प्रकोष्ठों के सहयोग से भव्य बाइक रैली एवं मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया।

रायगढ़ जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू  के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचे, जहां जिला युवा प्रकोष्ठ एवं अन्य प्रकोष्ठों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रामलीला मैदान से बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कर्मा साहू सामुदायिक भवन पहुंची। यहां साहू नारायणी सेना द्वारा ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं तिलक-वंदन के साथ प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

मंचीय कार्यक्रम में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेश साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं से समाज को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला साहू संघ अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी को समाजहित में मिलकर कार्य करने की बात कही।

बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष केशव साहू ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकांत साहू ने अपने उद्बोधन में रायगढ़ में मिले आत्मीय स्वागत के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में है। युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को जोड़कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं से संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने तथा समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला, नगर, तहसील एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारी, ग्रामीण इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close