♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, उद्यानिकी विश्वविद्यालय में प्रवेश का द्वार खुला!

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू—12वीं कृषि/जीवविज्ञान या गणित से उत्तीर्ण विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

अनूप बड़ेरिया

कोरिया/कृषि, जीवविज्ञान एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग ने प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया है। विश्वविद्यालय द्वारा बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि जिन विद्यार्थियों ने पीएटी (PAT) परीक्षा नहीं दी है, वे भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होने पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में कृषि/जीवविज्ञान अथवा गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक बताया गया है।

11 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीयन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 15, 16 एवं 17 सितंबर 2026 को ऑफलाइन माध्यम से दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

दस्तावेज परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, साकरा, पाटन, दुर्ग में उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

कोरिया सहित कई जिलों में प्रवेश का अवसर

विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं अनुसंधान केंद्रों में भी प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। जारी सूची में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, चिरमिरी, कोरिया सहित साकरा, अर्जुंदा, सीतापुर, साजा-भेमतरा, कुनकुरी, रामानुजनगर, सिलफिली, सोनारपाल, गोरेला-पेंड्रा मरवाही, कोतबा, हावेली-बिलासपुर, जंगदलपुर तथा राजनांदगांव आदि केंद्र शामिल हैं।

व्यावहारिक शिक्षा और फील्ड प्रशिक्षण पर जोर

उद्यानिकी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए नर्सरी, उद्यान, वन क्षेत्र, मृदा एवं पौध संरक्षण तथा फील्ड प्रैक्टिकल जैसी गतिविधियों से जोड़े जाने की व्यवस्था है। विश्वविद्यालय की ओर से आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी संकाय, समृद्ध पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाओं, वाई-फाई परिसर एवं करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है।

छात्रवृत्ति सहित कई सुविधाएं

पात्र विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलने के साथ आधुनिक प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण और फील्ड प्रैक्टिस का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में रोजगार तथा स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी के प्रथम सेमेस्टर की शुल्क राशि 10,026 रुपये निर्धारित बताई गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

खास बात

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
दस्तावेज परीक्षण: 15, 16 एवं 17 सितंबर 2026
पाठ्यक्रम: बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी
प्रथम सेमेस्टर शुल्क: ₹10,026/-
पात्रता: 12वीं उत्तीर्ण, कृषि/जीवविज्ञान अथवा गणित विषय
पीएटी नहीं देने वाले पात्र विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close