
अदाणी फाउंडेशन की पहल पर 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दम …विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और उपहार खिलाड़ियों के लिए विशेष बस और चिकित्सकीय सुविधाएं की गई थीं उपलब्ध
रायगढ़ । ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम मिलूपारा स्थित आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में भव्य केंद्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में तमनार धरमजयगढ़ मिलूपारा पुसौर धौराभांठा लिब्रा और राजपुर समेत कुल 7 स्कूल क्लस्टरों के 400 से अधिक बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा कड़े अनुशासन और बेजोड़ टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
*गरिमापूर्ण शुभारंभ और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी*:-कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि बंशीधर चौधरी श्रीमती नंदिनी मनोज राय साइट हेड पेलमा साइट हेड गारे पेल्मा-तीन और लॉजिस्टिक्स हेड की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत उप-सरपंच सीताराम चौधरी मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा यादलाल नायक बबलू पटेल अशोक पटेल एवं 6 नित्यानंद सहित अदाणी समूह के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*मैदान में दिखा रोमांच, विजेताओं को मिले पुरस्कार*:-प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और खो-खो के मैदानों में रोमांच अपने चरम पर रहा। जीत हासिल करने के लिए सभी टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी मोमेंटो और विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

*खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान*:-अदाणी फाउंडेशन ने दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष बस परिवहन सेवा की व्यवस्था की जिससे बच्चे सुरक्षित आयोजन स्थल तक पहुँच सके। इसके साथ ही मैदान पर किसी भी आपात स्थिति या चोट से निपटने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम और प्राथमिक उपचार के कड़े इंतजाम किए गए थे।
खेल केवल जीत-हार का मध्यम नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास की नींव आयोजन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों में नेतृत्व क्षमता अनुशासन और सहयोग की भावना का बीजारोपण करते हैं। पेलमा के साइट हेड ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मंच मिलता है और वे स्वस्थ जीवन शैली की ओर कदम बढ़ाते हैं। वहीं गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण बच्चों में असीम प्रतिभा है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत है जिसके लिए अदाणी फाउंडेशन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*सामुदायिक विकास में अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता*:-उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण अंचलों में शिक्षा स्वास्थ्य आजीविका और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है।




