♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गर्मी के पूर्व जनसहयोग से गौठान में पैरादान कराकर चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें-कलेक्टर..जिले में है 50 गौठान..चारागाह में सिंचाई व्यवस्था…

गर्मी के पूर्व जनसहयोग से गौठान में पैरादान कराकर चारे की पर्याप्त व्यवस्था करें-कलेक्टर..जिले में है 50 गौठान..चारागाह में सिंचाई व्यवस्था…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया के सभी गौठान में आमजन के सहयोग से आगामी ग्रीष्म ऋतु के लिए पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करें। इसके लिए पैरादान प्रथा को मजबूत करने के साथ ही जनजागरूकता का अभियान चलाएं। समय सीमा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए कलेक्टर कोरिया  डोमन सिंह ने कहा कि सारे गौठान में चारागाह की उपलब्धता बनाई जा रही है परंतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सारे जगहों पर पैरा एकत्रीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कर लिया जाए। अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी के तहत जिले में प्रथम चरण में 50 गौठान बना लिए गए हैं। इसके साथ ही यहां पेयजल छाया और पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकांश जगहों पर चारे के लिए चारागाह का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया हैं। इसके साथ जुड़े सभी गौठान समिति के सदस्यों के सहयोग से ग्राम पंचायतों में पैरादान के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होने सभी गौठानों के कार्यों के प्रगति के साथ चारा एकत्रीकरण की जानकारी ली।


समय-सीमा की बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक गौठान में चारा की समुचित व्यवस्था जन सहयोग से आरंभ कर ली गई है। अधिकांश गौठानों में आगामी ग्रीष्म ऋतु के हिसाब से चारे की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर कोरिया ने कहा कि सभी जगहों पर कम से कम 50 ट्राली पैरा की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था बनाई जाए। ताकि जितना पैरा पशुओं के आहार के रूप में उपयोग होने के बाद बचे वह भी सुरक्षित रहे। उन्होने कहा कि जिन चारागाहों में हरे चारे की उपलब्धता हो चुकी है वह उसकी नियमित रूप से कटाई कर उसे निश्चित मात्रा में पशुओं के खिलाने में उपयोग करें। इससे पशुओं को गर्मी में भी पुष्ट रखा जा सके। इसके अतिरिक्त चारागाह की नियमित सिंचाई की व्यवस्था के लिए नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए। उन्होने जनसहयोग से प्रत्येक गौठान के बेहतर क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि ग्राम गौठान समितियों को संबल प्रदान करें ताकि वह सारी व्यवस्था का संचालन समझदारी से कर सकें। उन्होने सभी गोठान में पैरादान की कार्यवाही पर पालन प्रतिवेदन आगामी सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close