छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ में ….. राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लेंगे जायजा …. कांग्रेसियों के साथ तैयारी की करेंगे समीक्षा …
शमशाद अहमद
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट विमान द्वारा झारसुगड़ा पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से वे रायगढ़ पहुंचेंगे। सचिन पायलट राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के आगमन और तैयारियो का रोडमेप उनके समक्ष रखने की पूरी तैयारी भी कर रखी है।
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है इसे लेकर सचिन पायलट कांग्रेस की तैयारी को लेकर कांग्रेसी नेताओं में साथ विचार विमर्श करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचेंगे और राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे । जिला कांग्रेस कार्यालय में सचिन पायलट जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा पर वस्तु स्थिति का जायजा लेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेगी। जिले में राहुल गांधी की बहुचर्चित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। राहुल गांधी के रायगढ़ आगमन पर शहर में स्वागत और भ्रमण कर लोगों के साथ संवाद करेंगे। सचिन पायलट रायगढ़ के कांग्रेसियों के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर सक्ति रवाना हो जाएंगे सक्ति में तैयारी की समीक्षा कर कोरबा के लिए रवाना हो जाएंगे।