बड़ी खबर:: IAS कुलदीप शर्मा होंगे कोरिया के नए कलेक्टर..श्यामलाल धावड़े बने कमिश्नर…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा होंगे। उप्र के अलीगढ़ के रहने वाले 2014 बैच के यह IAS फिलहाल कोरबा ननि में आयुक्त हैं। कोरिया कलेक्टर श्यामलाल धावड़े को बस्तर संभाग जगदलपुर का आयुक्त बनाया गया है इसके अलावा कलेक्टर डोमन सिंह को महासमुंद से बलौदा बाजार-भाटापारा का नया कलेक्टर बनाया गया है।निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कलेक्टर गरियाबंद से कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है। सुश्री नम्रता गांधी को जीपीएम से कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है। सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही तथा रितु राज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर बनाया गया है।