दिन में हाथी प्रभावित ग्रामीणों से मिलने मुगुम पहुंची एलएलएम अम्बिका…हाथियों के आने की खबर पर फिर रात को ग्रामीणों की सुध लेने पहुंच गयी विधायक…
अनूप बड़ेरिया
शनिवार को रायपुर से लौटते वक्त बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव पोड़ीबचरा के मुगुम हाथियों से प्रभावित ग्रामीणों की सुध ली। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मुगुम बारी एरिया हाथियों से प्रभावित है, इसी क्षेत्र में एक हाथी ने बच्चे को भी जन्म दिया है।
वही उसी दिन देर रात को मुगुम में एक बार फिर हाथियों की दस्तक की जानकारी मिलते ही विधायक देर रात फॉरेस्ट अमला के साथ गांव जा पहुंची।
शनिवार की सुबह ग्राम मुगुम पहुँच कर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने फारेस्ट विभाग के अधिकारियों से मिलकर हाथियों द्वारा किसानों के धान की फसल के नुकसान एवं क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया गया। विधायक ने पीड़ितों को फ़ारेस्ट विभाग को शीघ्र मुआवाजा देने को निर्देशित किया। हाथियो की समस्या को देखते हुए इस विषय पर पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा से बात कर आसपास के लगे गांवो के सरपंचो से भी बात कर हाथियों को गांव से बाहर भेजने के संबंध में चर्चा किया। वही डीएफओ से बात कर हाथियों के दो विशेषज्ञ को मुगुम भेजने का निर्देश भी दिया। विधायक ने सभी मुगुम बारी वासियों को सुरक्षित जगह पर रात्रि विश्राम करने को भी कहा गया।







