भाजपा मंडल ने मनाया स्थापना दिवस…कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं…
सोनहत से रमेश तिवारी
भाजपा कार्यालय सोनहत मंडल में आज अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े की उपस्थिति में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन लगभग 40 साल पहले 6 अपैल सन् 1980 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना हुआ था। सोनहत मंडल के भाजपा कार्यालय में प.श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा अटल विहारी जी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर मनाया गया। जिसमें भाजपा महामंत्री केपी सिंह व भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रकाश राजवाड़े उपस्थित रहे। लाक डाउन के कारण भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाने के लिए ज्यादा मात्रा में कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हुए। वहीं भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने अपने घर के उपर झंडा लगा कर स्थापना दिवस मनाया । सोनहत मंडल के महामंत्री संदीप साहू ने अपने घर में भारत माता के छायाचित्र में आरती कर स्थापना दिवस मनाया तथा सभी कार्यकर्ताओं से भी अपील की और शुभकामनाएं दी।