
भूपेश सरकार किसानों को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नही किया -कृष्णबिहारी जायसवाल किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
बैकुण्ठपुर – प्रदेशभर में खाद, बिजली, पानी व किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर जिला भाजपा व किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय भरतपुर-सोनहत में जयस्तंभ चैक जनकपुर, मनेन्द्रगढ़ में जनपद पंचायत खड़गवां ग्राउण्ड एवं बैकुण्ठपुर में नगर पालिका काम्पलेक्स के सामने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू मंडल अध्यक्ष भानूपाल, महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान उपस्थित रहें। पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, प्रदेशभर के किसानों को खाद की कमी के संकट से जूझना पड़ रहा है। एक ओर सोसाइटियो मे खाद नहीं मिल रही है वही दूसरी ओर खुले बाजार मे खाद ऊंचे दाम पर लेने को किसान विवश है, उन्होने कहा कि, खाद की किल्लत को लेकर केन्द्र सरकार पर आरोप लगाकर भूपेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है झूठ बोलकर अपनी गलती केन्द्र पर मढ़ना चाहती है।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार लगातार किसानो की आय दोगनी करने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है किसानों के हित में कई बड़े व ऐतिहासिक निर्णय केन्द्र की सरकार ने लिए है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार जो अपने आपको किसान हितैषी बनती है लेकिन पिछले ढ़ाई साल गुजर जाने के बाद भी इस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने के अलावा कुछ नही किया है। जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, प्रदेश के किसानों के हक के पैसों को कांग्रेस सरकार द्वारा टुकड़ो में दिया जा रहा है और भूपेश बघेल की सरकार किसान न्याय योजना वास्तव में किसानों के साथ अन्याय है कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के फसल ऋण को माफ करने और आर्थिक सहायता पहुंचाने का वादा किया था लेकिन ढाई साल का समय बीत जाने के बाद भी कांग्रेस आज तक वादे को पूरा करने में विफल रही है। जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े ने कहा कि, कांग्रेस की भूपेश सरकार के ढाई साल में विफलता के सारे कीर्तिमान अर्जित कर ली है किसान आत्महत्या कर रहे है कांग्रेस वादाखिलाफी और विश्वासघात का रोज नया रिकार्ड बना रही है प्रदेश के किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है उन्हांेने कहा कि, जिले में रेत माफिया, कोयला माफिया सहित शासकीय अधिकारी, भूमि माफिया, शराब माफिया जैसे अनेक अवैध गतिविधि कांग्रेस के राज में संचालित हो रही है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि, भूपेश सरकार के राज में किसानों के पैसा बीस बीस दिन बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आता है जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के सरकार में 24 घंटे में और तीन चार दिन में राशि किसानों के खाते में पहंुच जाती थी कांग्रेस सरकार सबसे बड़ा घोटाला वारदाना के नाम पर की है और इसी बहाने धान खरीदी से बचने का प्रयास भी हुआ है तीस से चालिस रू में वारदाना खरीदना पड़ा और तो और कांग्रेस सरकार लगातार ऋण लेकर जनता को कर्जदार बना रही है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला मंत्री पंकज गुप्ता गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष राजेश सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य अवधबिहारी जायसवाल,सुरेन्द्र चक्रधारी, मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े, राजेन्द्र चक्रधारी, गोपाल राजवाड़े, अभिमन्यु मृदुली, धीरेन्द्र साहू, महामंत्री अरूण जायसवाल, आशीष वैद्य, संदीप गुप्ता, दिनेश चेरवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जिला महामंत्री शारदा गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, अनिल साहू, विशाल सिंह, रामचन्द्र राजवाड़े, संतोष शर्मा,रमन गुप्ता, कुबेर साहू, लक्ष्मी गुप्ता, संतोष सिंह, अशोक जायसवाल, रेखा सिंह, अनिता तिवारी, धर्मवती राजवाड़े, गीता गिरी, मंजू जिवनानी, प्रखर गुप्ता,आलेख नामदेव, सुमित गुप्ता, सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।