
भाजपा का बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन किसने कहा सड़क नहीं बनने पर उग्र आंदोलन …..और कुछ होता है तो जवाबदारी सभापति और महापौर की ……पढ़ें खस्ताहाल सड़क की कहानी
रायगढ़। ढिमरापुर सड़क के जर्जर हालत किसी से छुपी नही है यह सड़क सालों से बदहाल स्थिति में है अब भाजपा जब विपक्ष में आ बैठी है तो जर्जर सड़क को लेकर मोर्चा खोल दिया है। और आज तमाम भाजपाई ढिमरापुर चौक पर जमकर प्रदर्शन किया।
भाजपा के दिग्गज व सीनियर नेता गुरपाल भल्ला ने चेतावनी भरे लहजे से कांग्रेसियों को चेतावनी दी है कि अगर सड़क जल्द नहीं बनाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और इस दौरान कुछ होता है तो इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नगर निगम के सभापति महापौर और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की होगी। दरअसल ढिमरापुर सड़क पिछले लंबे समय से बदहाल है कांग्रेसियों ने इसे लेकर कभी मोर्चा खोला नही लेकिन विपक्ष में आने में बाद भाजपा में खराब बदहाल सड़क को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
आज तमाम भाजपाइयों ने सड़क पर बैठकर सड़क की दुर्दशा सुधारने धरना प्रदर्शन किया। सड़को पर गड्ढे धूूूल गुबार न सिर्फ लोगों का जीना मुहाल कर रखा है बल्कि धूल गुबार से लोग कई तरह की गम्भीर बिमारियों से पीड़ित भी हो रहे हैं।