
राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशालकाय कलश यात्रा निकाला गया…पीताम्बर ध्वज लहराया..
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/ 5 फरवरी गुरुवार को प्रेमाबाग में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के कलश यात्रा राधे-राधे परिवार के द्वारा प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाला गया इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य जजमान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं पार्षद साधना जायसवाल और शहर के गणमान्य नागरिकों एवं राधे राधे परिवार के द्वारा तीन दिवसीय पूजा कर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

जिसका भव्य भंडारा दिनांक 7/2/26 दिन शनिवार को होगा एवं कलश यात्रा के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन भी राधे-राधे परिवार के द्वारा किया गया। कलश यात्रा के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस तैनात रहा l




