
योगेश शुक्ला का फिर चला जादू..शिवपुर-चरचा में कांग्रेस बहुमत में…भूपेंद्र यादव का बढ़ा कद…भाजपा के अरुण जायसवाल रिकार्ड मतों से…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले की दोनों निकाय बैकुंठपुर की 20 में 11 तो शिवपुर-चरचा की 15 में से 8 सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। शिवपुर-चरचा में कांग्रेस ने एक बार फिर पीसीसी सचिव व रनई जमींदार योगेश शुक्ला को कमान दे कर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कर दी थी। पिछले निकाय चुनाव में भी प्रभारी बने क़द्दावर नेता योगेश शुक्ला ने कांग्रेस को शानदार जीत दिलाई थी, तब अजीत लकड़ा नपा अध्यक्ष बने थे।

उल्लेखनीय है कि चरचा कालरी क्षेत्र में योगेश की पकड़ अच्छी है व उनके समर्थक बड़ी तादात में हैं। उनकी रणनीति ने यहाँ भाजपा को चारों खाने चित्त कर महज 5 सीटों पर समेट दिया। इसके अलावा स्थानीय विधायक अम्बिका सिंहदेव व मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने भी कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बनाया।

शिवपुर-चरचा में जहां कांग्रेस के दिग्गज शाकिब ईराकी, हेमसागर यादव चुनाव हारे तो वहीं भाजपा के बसन्त राय व लोकप्रिय अभिजीत सिंह निर्दलीय भी इस बार हार गए। वहीं भाजपा के अरुण जायसवाल रिकॉर्ड 322 मतों से जीते तो भाजपा के ही राजेश सिंह भी तकरीबन 300 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
शिवपुर-चरचा का परिणाम
वार्ड क्रमांक 1 बीजेपी के धर्मपाल
वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेस के प्रदीप राजवाड़े
वार्ड क्रमांक 3 कांग्रेस के श्रीमती लालमुनि यादव
वार्ड क्रमांक 4 कांग्रेस के संतोषी एक्का
वार्ड क्रमांक 5 रामकली पाल निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 6 पूनम शर्मा कांग्रेस से जीती
वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के अरुण कुमार जायसवाल
वार्ड क्रमांक 8 भाजपा के संजय कुमार
वार्ड क्रमांक 9 कांग्रेस की सुनीता चर्मकार जीती
वार्ड क्रमांक 10 लाल मोहम्मद कांग्रेस से जीता
वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेस से रेशमा परवीन जीती
वार्ड क्रमांक 12 में कुंडल साय भाजपा से जीत
वार्ड क्रमांक 13 राजेश सिंह भाजपा से जीता
वार्ड क्रमांक 14 निर्दलीय कुमुद मिश्रा जीता
वार्ड क्रमांक 15 कांग्रेस से प्रदीप तिवारी जीता