♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

NEET पेपर लीक से युवाओं के सपनों पर चोट, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल.. “छात्रों की मेहनत पर डाका डाल रही भाजपा सरकार, शिक्षा को बनाया गया कमाई का जरिया” – प्रदीप गुप्ता

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
बैकुंठपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा गुरुवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में नीट पेपर लीक प्रकरण एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक केवल परीक्षा में अनियमितता का मामला नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, सपनों और वर्षों की मेहनत पर सीधा प्रहार है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज देश का विद्यार्थी महंगी शिक्षा, बढ़ती कोचिंग फीस, मानसिक दबाव और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। लाखों परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए भारी आर्थिक बोझ उठाते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी वर्षों की मेहनत और उम्मीदों को एक झटके में खत्म कर देती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल रही है। एक ओर लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी लगातार कम होते जा रहे हैं। सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और रोजगार उपलब्ध कराने में असफल साबित हुई है, जिसके कारण युवाओं में निराशा और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था तेजी से व्यवसायीकरण की ओर बढ़ रही है। छात्रों और अभिभावकों को कोचिंग, हॉस्टल, भोजन और अध्ययन सामग्री पर भारी खर्च करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार शिक्षा को सुलभ, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटती दिखाई दे रही है।
कांग्रेस ने मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दिया जाए।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला महामंत्री बृजवासी तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Anoop Baderiya

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close