
जनपद पंचायत में विभिन्न विभागों के सभापति बने.. राजू साहू कृषि तो धर्मवती वन..
कोरिया// जनपद पंचायत बैकुंठपुर में बुधवार को सभाकक्ष में सर्वसम्मति से विभिन्न विभागों के लिए सभापति का मनोनयन किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष उदय सिंह सामान्य प्रशासन विभाग, उपाध्यक्ष प्यारे साहू शिक्षा समिति, राजू साहू कृषि समिति, श्रीमती धर्मवती राजवाड़े वन समिति, गणेश राजवाड़े निर्माण एवं कार्मिक समिति, रंजीत मंडल राजस्व समिति, दीपक सिंह उद्योग एवं सहकारिता व रीना साहू को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति का सभापति बनाया गया है।




