♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

समाजसेवा के योगदान को प्रदेश में मिली पहचान.. बाबूलाल अग्रवाल ‘अग्र अलंकरण’ से सम्मानित समूचा शहर हुआ गौरांवित … सामाजिक क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय योगदान का मिला सम्मान… इन सबने बताया इसे पूरे जिले प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि 

 

 

 

 

 

रायगढ़। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नया रायपुर में आयोजित समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘अग्र अलंकरण’ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में मिले इस सम्मान को रायगढ़ के अग्रवाल समाज ने सामाजिक समर्पण और सेवाभाव की बड़ी उपलब्धि बताया है।

बाबूलाल अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में बाबूलाल अग्रवाल का वर्षों से जारी योगदान और समर्पण अब प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ है। यह उपलब्धि केवल बाबूलाल अग्रवाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे रायगढ़ अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभालने के बाद पहली बार रायगढ़ से किसी व्यक्ति को अग्र अलंकरण के लिए चयनित किया जाना विशेष उपलब्धि है। बाबूलाल अग्रवाल ने समाज के साथ-साथ सर्वहारा वर्ग के उत्थान और सेवा के लिए भी निरंतर योगदान दिया है। उनका सेवाभावी जीवन दूसरे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

बजरंग लेंध्रा ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विशेष रूप से वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने अग्रसेन सेवा संघ एवं श्याम मंडल की ओर से बाबूलाल अग्रवाल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनका सामाजिक योगदान आगे भी इसी तरह समाज और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close