
आया है राजा लोगो रे लोगों…TS सिंहदेव का कोरिया में हुआ ऐतिहासिक स्वागत…ब्लॉक अध्यक्ष अजय की थपथपाई पीठ…संजीव सिंह की सराहना…4 घण्टे विलम्ब के बावजूद भीड़ नही हुई टस से मस…
अनूप बड़ेरिया

सरगुजा महाराज व छग शासन में स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री TS सिंहदेव की लोकप्रियता का अंदाजा महज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शनिवार को रायपुर में कैबिनेट की बैठक और उसके बाद मैनपाट महोत्सव में शिरकत की वजह से लगभग 4 घंटे विलंब से पहुंचे कोरिया के खरवत NH बाईपास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कोरिया के सबसे लोकप्रिय व ऊर्जावान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व क्षमता की ही बानगी यह है कि इतना विलम्ब होने और अंधेरे के बाबजूद कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से टस से मस नही हुए। इतना ही नही बड़ी तादात में महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ काजू बाबा की टीम भी सक्रिय रही। डीजे के आया है राजा लोगो रे लोगों.. की धुन पर स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का भव्य स्वागत कर्मा-शैला नृत्यों के साथ गगनचुंबी आतिशबाजी के बीच फूल-मालाओं से किया गया।

विलम्ब पहुंचने पर TS सिंहदेव ने कारण बताते हुए उपस्थित भीड़ से गदगद होकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह की पीठ थपथपाई तो वहीं संजीव सिंह उर्फ काजू बाबा की भी सराहना की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री चरचा में पार्क के उद्घाटन के लिए निकल गए। वहां से पैलेस के निकट मौहारी मैदान में स्व. डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की समाधि स्थल पर आज उनकी जयंती अवसर में प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व गुरुद्वारा के समीप गेज नदी तट पर बनी भव्य व आकर्षक कुमार वाटिका का लोकार्पण व कोरिया कुमार की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

खरवत के NH बाईपास पर ब्लॉक कांग्रेस अजय सिंह के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजीव सिंह काजू, विधायक प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजिंदर कौर, सुरेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद आशीष यादव, एल्डरमैन मनोज दुबे, राकेश जयसवाल,दीपक गुप्ता रियाजुद्दीन, अरशद इराकी, अमित दुबे, साहब सिंह, मुख्तार अहमद, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, इब्राहिम, दीपक साहू, प्रशांत सिंह, प्रवेश द्विवेदी, सुनील शर्मा, अभिषेक दुबे, दीपक साहू, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, लक्ष्मी सिंह, रकीबा, असगरी बेगम, विपुल शुक्ला, लालदास महंत, रामसजीला यादव, संजोती मरकाम, राजू भगत, दिनेश राजवाड़े, विजय चरवा, लवकुश साहू, प्रज्ञानन्द साहू विजेंदर दास, मनोहर सिंह सरपंच, राम पाल, मोहे लाल, जयसिंह सहित बड़ी तादात में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

पार्षद आशीष यादव की अगुवाई में स्कूल पारा में हुआ भव्य स्वागत– बैकुंठपुर नगरपालिका के सबसे सक्रिय पार्षद कहे जाने वाले आशीष यादव ने अपनी टीम व वार्डवासियों के साथ रामानुज हाईस्कूल के पास स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव व विधायक अम्बिका सिंहदेव का जोरदार स्वागत किया।
मनेंद्रगढ़ विधायक व मेयर भी पहुंचे- खरवत में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, चिरमिरी ननि मेयर कंचन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाऊ कश्यप, शिवांश जैन, गायत्री बिरहा, शंकर राव सहित अनेक लोग पहुंचे।
डुमरिया में भी हुआ स्वागत-छग सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री TS सिंहदेव का पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला के नेतृत्व में बेहतरीन स्वागत डुमरिया में किया गया। इस दौरान विधायक अम्बिका सिंहदेव,
जिपं उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रभा पटेल सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।