♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सदन से सड़क तक लड़ेगी कांग्रेस……महिला आरक्षण पर BJP का राजनीतिक खेल बेनकाब पामगढ़ विधायक का तीखा हमला…..नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर तुरंत लागू करें आरक्षण…… 15 मिनट में बैनर पोस्टर आखिर आएं कहां से …पूर्व सुनियोजित षड़यंत्र उजागर

 

 

 

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण मुद्दे को “राजनीतिक षड्यंत्र” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू करने के बजाय उसे चुनावी हथियार बना लिया है और देशभर में कांग्रेस के खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार कर रही है। सदन भाजपा के आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल फेल होने के बाद तुरंत बाद बैनर पोस्टर कहां से आया यह एक बड़ा सवाल है यह भाजपा की सोची समझी साजिश का एक हिस्सा था जो बेनकाब हो गया। अब इसे हम सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी।

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के प्रवक्ता, महिला पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। विधायक श्रीमती हरवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही पारित हो चुका है, फिर उसे तत्काल लागू क्यों नहीं किया जा रहा?” उन्होंने यह भी कहा कि क्या अपने कभी सुना है कि लोक सभा की चर्चा को कभी विधान सभा में लाया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कहते है विशेष सत्र में कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे और उप मुख्यमंत्री ने इसे संवैधानिक कहा है।

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में जिस तरह से परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को बिल के साथ जोड़ा गया, वह पूरी तरह राजनीतिक मंशा से प्रेरित था। भाजपा को पहले से पता था कि यह प्रस्ताव विपक्ष के विरोध के कारण पारित नहीं होगा यही वजह है पहले से बैनर-पोस्टर तैयार रखकर कांग्रेस को महिला विरोधी बताने का नाटक किया गया। विधायक श्रीमती हरबंश ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा वास्तव में महिला आरक्षण के पक्ष में है, तो वर्तमान चुनावों में इसे लागू क्यों नहीं किया गया? आखिर किस कारण से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है?

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का असली उद्देश्य सीटों के परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना था, जो विपक्ष के विरोध के कारण विफल हो गया। इसके बाद अब महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैलाया जा रहा है। यह जनता की भावनाओं के साथ धोखा है। अपने हमलावर अंदाज में विधायक हरवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुद्दों से भटकाने में माहिर हैं। जब भी किसी गंभीर मुद्दे पर घिरते हैं, तो नया मुद्दा खड़ा कर देते हैं ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह महिला आरक्षण के समर्थन में है, पंचायती राज महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कांग्रेस ने किया है आज महिलाएं चूल्हा चौका से पंचायतों निकायों तक अपना प्रतिनिधित्व कर रही है यह कांग्रेस की देन है, लेकिन परिसीमन को अनिवार्य शर्त बनाना गलत है। पार्टी की मांग है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू किया जाए बिना किसी देरी के।

कांग्रेस ने ऐलान किया कि इस मुद्दे को लेकर पार्टी सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी और प्रधानमंत्री के झूठ को देश की महिलाओं तक पहुंचाने का अभियान चलाएगी। यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं, महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close