
देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी को जिला कांग्रेस अध्यक्षद्व्य की प्रेसवार्ता ….. कहा महंगाई आसमान छू रही है और मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रो को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं …. कांग्रेस आम जनता के हित मे हमेशा संघर्ष करती रही है अब इस रणनीति पर …. ….
रायगढ़।
जिला कंग्रेस कमेटी द्वारा आज प्रेस वार्ता कर भाजपा पर कड़ा हमला किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय अनिल शुक्ला व अरुण मालाकार ने प्रेस वार्ता को ब्रीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही थी तब देश की जनता के हित मे पेट्रोल की कीमत नहीं बढ़ाई लेकिन आज देश की मोदी सरकार डीजल पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ा कर आम जनता को मंहगाई के बोझ तले दबा रखा और आम जनता को इधर उधर की बातों में गुमराह कर सिर्फ सुर्खियां बटोर रही है। और इधर देश मे महंगाई लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष नेकहा की हम मुद्दों की बात को लेकर आम जनता के बीच जा रहे हैं। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने बताया कि 2014 में जब कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार थी तब सिलेंडर की कीमत 410 रु थी आज 8 वर्षो में 156 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इसकी कीमत 1 हजार रु को पार कर गई है। 71 रु प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल आज सौ के पार हो गया है।
आम जनता को केंद्र की नीति की वजह से बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता के बीच पहुंच कर चर्चा कर रहे है। की मोदी जी देश के युवाओं व आम जनता को तरह तरह के दिवस्प्न दिखाए भाषण में सत्ता में आने के बाद मंहगाई व बेरोजगारी खत्म कर देने की बात कही गई पर आज इसके ठीक उलट हो रहा है। आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ चुका है खाद्य तेल से लेकर हर वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात करने वाले मोदी जी उद्योग पति मित्रो को लाभ देने में व्यस्त हैं। देश की युवा, गरीब मजदूर किसान की चिंता नहीं है। कांग्रेस अध्यक्षद्व्य ने कहा कि जनता के हित में संघर्ष करने का इतिहास रहा है और इसी संघर्ष के बल पर मोदी सरकार को महँगाई कम करने मजबूर कर देंगे। कांग्रेस अध्यक्षद्व्य ने कहा कि महँगाई को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इंन मुद्दो को लेकर आगामी दिनों में दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्लाबोल महारैली का आयोजन किया गया है जिसमे जिले के भी कांग्रेसी शामिल होंगे। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विकास शर्मा प्रभारी महामंत्री सहित महापौर श्रीमती जानकी काटजू, दीपक पांडे भी मौजूद रहे।