
विष्णु के सुशासन में दफ्तरों में व्याप्त भर्राशाही सड़कों पर कानून व्यवस्था का उड़ता मखौल…. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव और उनकी टीम ने दिखाया दम … और सीएम के आगमन पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध ….और दिया ये संदेश
रायगढ़।
सुशासन तिहार में शामिल होने पहुंचे मुख्य मंत्री विष्णु देव साय को लचर कानून व्यवस्था और सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भर्राशाही के खिलाफ प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के नेतृत्व में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यालय स्टेशन चौक से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन त्यौहार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी सुशासन त्योहार कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्य मंत्री के रायगढ़ आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में कानून व्यवस्था और सरकारी दफतरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर काली पट्टी पहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पूरे प्रदेश में सुशासन त्यौहार मना रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी के रायगढ़ आगमन का कार्यक्रम तय हुआ और जैसे ही मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी युवा नेताओं को पड़ी उन्होंने इस दौरे पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी । विरोध का मुद्दा भाजपा राज में विष्णु के सुशासन में सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार भर्राशाही व्यवस्था और कानून व्यवस्था की खुले आम उड़ती धज्जियों को रखा।

राकेश पाण्डेय ने कहा कि कैसा सुशासन आम जनता परेशान है सरकारी ऑफिस में काम होने की जगह चक्कर लगाया जा रहा है भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई है खुलेआम गुंडागर्दी,गैंगवॉर मारपीट,रेप आम बात हो गई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखा कर व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला और मुख्य मंत्री को संदेश देने की कोशिश की गई की प्रदेश और इस प्रदेश का कानून व्यवस्था आपसे नहीं संभल रहा है ।
युवा कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी दफ्तर स्टेशन चौक में जमा होने लगे और जोरदार बारिश भी कार्यकर्ताओं के मनोबल को नहीं हिला सकी। युवा नेताओं के विरोध की खबर पर भारी पुलिस बल की तैनाती कराया गया इसके बाद भी युवा नारेबाजी करते हुए निकल गए और सरकार को अपना संदेश देने में सफल हुए। रास्ते में पुलिस ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर ली गई। एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन भी अपनी पूरी टीम के साथ इस प्रदर्शन में सक्रिय रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्षद्व्य अनिल शुक्ला,नागेंद्र नेगी, शाखा यादव, दयाराम धुर्वे, संजय देवांगन,विकास शर्मा,विकास ठेठवार,सौरभ अग्रवाल,अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, मुरारी भट्ट,रितेश शर्मा,नितिन शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, गौरव साव, दीपक इज़ारदार, कौशल मेत्री, सीबटेन, मनीष गुप्ता, असदुल्ला,मीनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।