♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है -जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह..

लालदास महन्त

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला मानस भवन भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता एवं जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, सहकारिता विभाग के उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, सह प्रभारी राकेश गुप्ता उपस्थित रहें।

जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर जिला, मंडल एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर अटल जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया जाएगा। उन्हांने कहा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करके पार्टी संगठन को मजबूत कर और अटल जी की विरासत के संरक्षक के रूप में पार्टी की भूमिका को और सृदृढ़ करें। जिला संगठन प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके द्वारा स्थापित सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका सही क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गांव को शहरों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के सुगम मार्ग की व्यवस्था कराये।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, अटल जी के राष्ट्र प्रथम मूल्यों को उजागर करके एवं उनकी विरासत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्या सहभागिता पूर्ण गतिविधियों पर प्रत्येक मंडल व शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर संचालन करके आमजनता एवं युवाओं को प्रेरित करें।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति-नीति व संगठनात्मक कार्यो को प्रभावी तरीके से संगठन कार्य को स्थानीय स्तर पर करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर प्रभारियों की जानकारी दिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, रामाशंकर, सुशीला साहू, राकेश पैकरा, सुरेश सिरदार, पार्षद रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन, उर्मिला, सुभाष साहू, सुरेन्द्र चक्रधारी, सुखदेव राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सोनवानी, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान, आई.टी.सेल. के जिला संयोजक हरिओम साहू, संतोष राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close