
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रायगढ़ में बंद का मिलाजुला असर ….. कांग्रेसी सुबह से शहर में डटे रहे … पुलिस के साथ झड़प भी
शमशाद अहमद/-
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराधों के खिलाफ सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया गया। इस बंद का रायगढ़ शहर में भी मिलाजुला असर देखने को मिला। कांग्रेसी सुबह से बंद को सफल बनाने में जुटे रहे।
रायगढ़ शहर की अधिकांश दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप भी बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में आमतौर पर चहल-पहल रहने वाले इलाके भी सुनसान नजर आए। व्यापारियों ने कांग्रेस के आह्वान का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे बंद काफी हद तक सफल रहा। बड़ी दुकानों के साथ ठेले गुमटी भी बंद रहे। शहर के कार्मेल स्कूल में बंद का मेसेज दिया गया इसके बाद स्कूल खुलने का मेसेज आ गया जिससे कांग्रेसी भड़क गए इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोक झोंक देखने को मिला।
शहर में बढ़ते अपराधों जैसे चोरी, मारपीट और बलात्कार की घटनाओं ने भी स्थानीय नागरिकों को चिंता में डाल दिया है, जिसके चलते कई लोगों ने इस बंद का समर्थन किया। रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिन पहले ही शहरवासियों से बंद की अपील की थी, और कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से ही शहर में घूमकर बंद को सफल बनाने के प्रयास में जुटे रहे।
कई स्कूल भी बंद रहे, लेकिन कुछ स्कूलों में सुबह बंद का संदेश आने के बाद, दोबारा से खुलने के संदेश भेजे गए, जिससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस स्थिति के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया, जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर रायगढ़ में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला।