
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा..
अनूप बड़ेरिया
भाजपा सरकार की कथित भ्रामक रणनीतियों और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई झूठी एफआईआर के विरोध में आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
शाम 4 बजे आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और विपक्षी नेताओं को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई और उनके इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत नेताओं पर हमला नहीं है, बल्कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की विरासत और उनके विचारों पर हमला है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और अमित शाह के इस्तीफे की मांग को दोहराया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने जनता से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक होने और भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भाग लिया।
इस प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, भूपेंद्र यादव, धीरज सिंह, रियाजउद्दीन, अंकित गुप्ता, विपुल शुक्ला, सौरभ गुप्ता, संतोष गोयन, रामसाय सोरी, रामकुमार यादव, महेश यादव, दिलबंधु यादव, राहुल एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।