♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपराध का गढ़…छत्तीसगढ़.. छग बना अपराध का गढ़… लुभावने वादे..गंगा जल लेकर.. सत्ता हासिल की..2023 में आ रही भाजपा::-अरुण साव… CM चेहरा रमन सिंह पर बोले

अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का जिले में बड़ा ही ऐतिहासिक और भव्य स्वागत हुआ। टिकट के दावेदारों पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी व भाजपा में धूमकेतु की तरह उभरे डॉ. राकेश शर्मा ने अपना दमखम दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पूरा शहर बैनर पोस्टर से पटा रहा।
आज विश्राम भवन में आयोजित पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है। माफियागढ़, शराबगढ़, भूमाफिया गढ़, रेतगढ़ के रूप में इसकी पहचान हो गई है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पिछले पौने 4 सालों में केवल ठगने का कार्य किया है कांग्रेस सरकार ने किसानों माताओं, बहनों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही तब छत्तीसगढ़ में कोई भूखा ना सोए, इसका ध्यान रखने के लिए एक रुपए किलो चावल की योजना चलाई गई। छत्तीसगढ़ में संगठन बहुत मजबूत है और भाजपा में हर कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है। 15 साल में भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हुआ था, अब उसे भूपेश सरकार ने कर्ज में डूबो दिया है और अपने वादों को पूरा नहीं कर पाने की वजह से जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लोकलुभावन वादों और गंगाजल की कसम खा कर सत्ता में आई और अब अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और 2023 में सत्ता में वापसी कर राज्य को एक नए विकास की ओर गति प्रदान करेगी। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 2023 के चुनाव में मुख्यमंत्री के रूप में चेहरे डॉ रमन सिंह के सवाल के उत्तर को टालते हुए कहा कि भाजपा संगठित होकर चुनाव लड़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close