
सरल सहज CM भूपेश घुघरा मे आत्मीयता से मिले ग्रामीणों से…आजादी के बाद पहली बार घुघरा पहुंचे कोई CM…MLA गुलाब कमरों की एक मांग पर स्वीकृति मिली…हुआ भव्य स्वागत…

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुघरा गौठान के कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरों की एक मांग पर हायर सेकंडरी स्कूल घुघरा में खोले जाने की स्वीकृति दे दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी उपस्थित रहे।




कार्यक्रम में CM भूपेश बघेल ने गौठान में बने मल्टीयूटीलिटी सेंटर, का निरीक्षण करते हुए उसकी तारीफ की। कार्यक्रम में आम लोगो से बड़ी आत्मीयता से मिल कर उनका आवेदन लिया। जिससे लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। कार्यक्रम में CM ने आम ग्रामीणों से गोबर और धान बिक्री से आय की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर जी किंडो, IG रतनलाल डांगी, कलेक्टर एसएन राठौर,, एसपी चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ तूलिका प्रजापति उपस्थित रहे।






