
एनएसयूआई का शहर में भारत जोड़ो पदयात्रा ….प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पदयात्रा का Dr अंबेडकर प्रतिमा से हुई शुरू ….शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए …. एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष ने जलेबी से इस तरह किया स्वागत ….
रायगढ़ ।
रायगढ़ में आज एनएसयूआई के द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत शहर में पदयात्रा कार्यक्रम किया गया। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को देखते हुए जगह जगह इसके समर्थन में कांग्रेसियों के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। इसके पूर्व युवा कांग्रेस के द्वारा भी पदयात्रा की गई थी। इसी क्रम में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल से भारत जोड़ो यात्रा शहर में आयोजित की गई । एनएसयूआई की यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि भाजपा के द्वारा देश में देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है और राहुल गांधी के द्वारा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। पदयात्रा से देश को एकजुट करने का काम किया जा रहा है और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एनएसयूआई ने भी भारत जोड़ो यात्रा कर लोगों को एकजुट होने का संदेश दे रही है और इसी के तहत रायगढ़ में पद यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरीफ हुसैन पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी इस पदयात्रा में एनएसयूआई कार्यकर्ता पूरी उत्साह के साथ पद यात्रा में शामिल हुए।
एनएसयूआई के इस भारत जोड़ो पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए । पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला अपनी टीम के साथ मौजूद रहे वहीं सभापति जयंत ठेठवार भी इस पदयात्रा में शामिल हुए और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया । इस दौरान पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत फूल मालाओं से किया गया। गोपी टॉकीज से होते हुए जब यह पदयात्रा आगे बढ़ रही थी तब एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल चीकू अपनी टीम के साथ जलेबी के साथ पद यात्रियों का स्वागत किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया।
एनएसयूआई के पदयात्रा कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल बग्गा, संजय देवांगन, जेठूराम मनहर, अशरफ खान, विकास शर्मा जैसे कई वरिष्ठ कांग्रेसी उत्साह वर्धन करने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई के तमाम पदाधिकारी उत्साहित दिखे। पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष राकेश पांडे भी इस दौरान पूरी यात्रा में शामिल रहे पूरे शहर का भ्रमण करते हुए यह पदयात्रा गांधी प्रतिमा के पास समाप्त हुई।