♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अपने गृह वार्ड में हारी कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव… एक पोलिंग में केवल 02 वोट..बैकुंठपुर, पटना, चरचा काफी पीछे…बचरापोंडी ने बचाई.. गोंगपा हर बूथ में..शहर में भी पैठ..बूथवार पढ़िए पूरी खबर..

अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के भैयालाल राजवाड़े ने 25,413 मतों से शानदार जीत हासिल की है। दरअसल बैकुंठपुर सीट से अंबिका सिंहदेव के लिए कांग्रेसियों के अलावा आम मतदाताओं में भारी नाराजगी का आलम था। इसलिए जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने भैयालाल राजवाड़े को अपना प्रत्याशी घोषित किया, वैसे ही हवा की यह बयार बहने लगी कि भैयालाल राजवाड़े 15,000 से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे। इस आशंका को सही साबित करते हुए भैयालाल राजवाड़े ने 25,000 से अधिक मतों से कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव को हरा दिया।
अंबिका गृह वार्ड से हारी
कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव की हार का आलम यह रहा कि वह अपने ही गृह वार्ड महलपारा से 235 वोटो से पीछे रहीं। जबकि भैयालाल राजवाड़े अपने गृह वार्ड सरडी से 500 से अधिक मतों से आगे रहे।
एक बूथ में कांग्रेस को केवल 2 मत
हैरानी की बात तो यह है कि बूथ क्रमांक 6 दुर्गापुर में कांग्रेस प्रत्याशी को केवल दो वोट मिले जो एक राष्ट्रीय पार्टी के लिए बेहद गंभीर बात है।
अपने बेल्ट से आगे भैयालाल
भाजपा के भैयालाल राजवाड़े  जगतपुर से लेकर खरवत तक अपने परंपरागत बेल्ट में 4,742 मतों से आगे रहे।
चरचा में भारी गढ्ढा 
वहीं चरचा कालरी शहर में कांग्रेस नेता भूपेंद्र यादव की अगुवाई के बावजूद कांग्रेस वहां से 1586 मतों से पीछे रही। चरचा के 14 पोलिंग में केवल दो पोलिंग में ही कांग्रेस को मामूली बढ़त मिल सकी।
संभाग बनाने की घोषणा काम नही आया, शहर में भी कांग्रेस हारी
बैकुंठपुर शहर की 11 पोलिंग में भाजपा को 3,919 और कांग्रेस को 2,600 मत मिले। बैकुंठपुर शहर से कांग्रेस 1,319 मतों से आगे रही। शहर की 11 पोलिंग में कांग्रेस को केवल डबरी पारा की एक पोलिंग से बढ़त मिली है।
कांग्रेस के पटना में बढ़त का दावा भी हुआ फुस्स 
कांग्रेस के कई नव नवेले नेताओं ने पटना क्षेत्र में 6,000 से अधिक मतों से कांग्रेस की लीड का दावा किया था। जो गुब्बारे की हवा की तरह फुस्स निकला।
बात यदि पटना क्षेत्र की की जाए तो भाजपा को वहां 25,183 मत मिले और कांग्रेस को 14,036 मत मिले। इस प्रकार भाजपा पूरे पटना क्षेत्र में 11,147 मतों से आगे रही। इतना ही नहीं पटना शहर की पांच पोलिंग में भाजपा 282 मतों से आगे रही। कांग्रेस के बड़े चेहरे के रूप में उभरे और हाल ही में बनाए गए कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल राजवाड़े के गृह क्षेत्र बरदिया में जहां भाजपा को 752 मत तो वहीं कांग्रेस को 211 मत मिले।
रनई में कांग्रेस की जीत बरकरार
कांग्रेस के गढ़ रनई में 224 मत से कांग्रेस आगे रही। यह कांग्रेस के कद्दावर नेता और रनई जमीदार योगेश शुक्ला का क्षेत्र है, यहां इनका काफी दबदबा है और आज तक कांग्रेस यहां से हारी नहीं है। इसका रिकॉर्ड भी बरकरार रहा। लेकिन वहां कांग्रेस को एक बूथ में मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि योगेश शुक्ला भी बैकुंठपुर विधानसभा सीट से विधायक पद के दावेदार रहे हैं।
कुडेली बेल्ट से भी पीछे
यदि कांग्रेस के ही एक कद्दावर नेता वेदांती तिवारी की चर्चा की जाए तो कुडेली बेल्ट से भाजपा को 3,420 और कांग्रेस को 2,288 वोट मिले यहां भी भाजपा 1,132 मतों से आगे रही।
बचरापोंडी क्षेत्र ने बचाई लाज
केवल बचरापोंडी क्षेत्र ने कांग्रेस की कुछ लाज बचाई है यहां से वह 644 मतों से आगे रही है। लेकिन यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सबसे पहले नंबर में रही है। यहां कांग्रेस को 8,927 मत, भाजपा को 8,283 मत मिले। वही गोंडवाना को 9,345 मत प्राप्त हुए। केवल इस इलाके से कांग्रेस 644 मतों से भाजपा को पीछे कर पाई।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शहर में भी बनाई पैठ
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सभी 228 बूथों में मत प्राप्त किए। हैरानी की बात तो यह है कि बैकुंठपुर शहर में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपनी पैठ बनाते हुए सभी 11 पोलिंग में कुल 72 मत प्राप्त किया। पूरे विधानसभा में गोंगपा को 23,140 मत को मिले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close