महंत बोले, अब दिल से दिल मिलाकर चलना होगा….
दक्षिणापथ, रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को शुभकामनाएं देने के साथ नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा कि मोहन विपक्ष में थे तो कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे। लेकिन अब दिल से दिल मिलाकर चलना होगा। महंत ने कहा कि बस्तर का बच्चा शेर होता है। ये बात उन्होंने नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा जिन्हें बस्तर टाइगर के नाम से भी जाना जाता था। महंत ने मरकाम को उनकी संज्ञा दी है। चरणदास महंत ने मरकाम के साथ सीएम बघेल की प्रशंसा करते नहीं रूके। उन्होंने कहा कि सीएम बघेल ने तीन बड़े काम किए हैं। पहला तो कांग्रेस भवन का निर्माण, दूसरा दुर्लभ काम सरकार बनाना और तीसरा जोगी को हटाना।