परमपूज्य अघोर गुरुपीठ बनोरा के तत्वाधान में शीतल पेय जल कराया गया उपलब्ध …. गुड़ के साथ ठंडा पानी राहगीरों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत
शमशाद अहमद/-
रायगढ़।
अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा ,परम पूज्य गुरुदेव के आदेश एवं आशीर्वाद से अवधूत कृपा शीतल पेय जल का आज अपरान्ह तोड़ा राम जोगी प्रतिमा के पास विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के दौरान अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में शीतल पेय जल राहगीरों के लिए खोला गया। आज अपरान्ह 1 बजे बनोरा गुरुपीठ से जुड़े सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुवात किया गया। पूजा अर्चना पश्चात शीतल पेयजल पिलाना आरंभ किया गया। अघोर गुरुपीठ के तत्वाधान में इस भीषण गर्मी राहगीरों को राहत देने शीतल पेय जल के साथ गुड़ का भी वितरण कर पानी पिलाया जाता है। आश्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया की इस भीषण गर्मी में पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से लू से बचाव होता है, इसलिए गुरुदेव के आदेशानुसार राहगीरों के लिए पानी के साथ गुड़ खिलाया जाता है। जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।