♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

छग के लिपिकों का वेतनमान सुधार होगा, सरकार की गई घोषणा को पूर्ण करेगी* *मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*। ।

रायगढ़ से शशिकांत यादव
रायपुर- छग प्रदेश के लिपिकों का वेतनमान सुधार के लिए सरकार गभीर है और घोषणा पर अमल अवश्य होगा, उक्त बातें मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने लिपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल से कहीं, छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य मंत्री निवास मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर लिपिक वेतनमान सुधार का ज्ञापन सौंपा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की 17 फरवरी 2019 को बिलासपुर मे आयोजित लिपिक महाअधिवेशन मे मुख्य मंत्री जी ने प्रदेश के लिपिको के वेतनमान सुधार की घोषणा की थी,घोषणा पर दो वर्ष बीत जाने पर भी लिपिक वेतनमान कि घोषणा को अमल में नहीं लाया गया संघ द्वा रा विगत दिनों आंदोलन ज्ञापन , मंत्रालय के घेराव करके शासन का ध्यानाकर्षण किया गया आज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर घोषणा पर वास्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया, मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने संघ प्रतिनिधिमंडल से कहा कि लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा पर सरकार गंभीर है और घोषणा पर अमल अवश्य किया जायेगा, आज प्रतिनिधिमंडल मे संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, सुनील यादव , सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, सुनील नायडू, प्रशांत पाण्डेय शामिल थे उक्त जानकारी छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म संघ रायगढ़ के जिलाध्यक्ष अर्जुन जयसवाल व महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुश्री रश्मि खलखो ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close