♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायक नही पुत्र हूँ आपका – डॉ. विनय…मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय ने 60 लाख से अधिक के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्र की जनता को दिया दीपावली का उपहार…

अनूप बड़ेरिया
मैं यहां का विधायक ही नहीं बल्कि आपका पुत्र भी हूं और क्षेत्र का विकास करना मेरा नैतिक कर्तव्य व जिम्मेदारी है। उपरोक्त बातें
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने बुधवार को खड़गवां विकासखंड के विभिन्न निर्माण कार्यो में लगभग 60 लाख से अधिक सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से विकास कार्यो का भूमिपूजन करते हुए व्यक्त किए।
 जिसमें ग्राम पंचायत सकड़ा 10 लाख की लागत का रिटर्निंग वाल निर्माण , ग्राम पोंडी में 8 लाख की लागत के सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत देवाडांड में देवाडांड से कोचका पहुँच मार्ग तिराहा से जयपाल घर तक 6 लाख 50 हज़ार की लागत का सीसी सड़क, इसी प्रकार ग्राम पंचायत सलका में मुख्यमार्ग से मांझी घर तक 6 लाख 50 हज़ार की लागत का सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत धौलपुर में नाथ सेमर से नाला तक 5 लाख 20 हज़ार की लागत का सी.सी. सड़क निर्माण, ग्राम मंगोरा में 8 लाख की लागत का आर.सी.सी.पुलिया निर्माण, इसी प्रकार ग्राम पंचायत कटकोना में चन्द्रभान घर से टेक चंद्र घर तक 6 लाख 50 हज़ार की लागत का सी.सी.सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत देवाडांड तिराहा से जायसवाल घर तक गाड़ियारपारा में 6 लाख 50 हज़ार की लागत से सी.सी.सड़क निर्माण,  इस प्रकार अलग-अलग पंचायतों के अलग-अलग कार्यो के लिए विधायक डॉ. विनय ने भूमिपूजन किया। 
विधायक डॉ. विनय ने उपस्थित ग्रामवासियो को इस निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए बधाई देते हुए शासकीय कार्यो के निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो से क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित होगा। साथ ही आवागमन के क्षेत्र में भी आमजनों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बताया।
इस दौरान यूथ ब्लाक अध्यक्ष मनोज साहू, युधिष्ठिर सिंह कमरों, सरपंच प्रेम नारायण, सेवती मार्को, रघुराज सिंह, मनोज़ शर्मा, अशोक साहू, कमलेश सेन, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार नाथ पाण्डेय, प्रदीप साहू, देव यादव, श्रीकांत गढ़वाल, हीरा सिंह,  इंजीनियर के.के. चौधरी, नीतीश गुप्ता व अनेक कांग्रेसजनों की मौजूदगी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close