
रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें … 5 करोड़ 62 लाख की तीन ग्रामीण सड़कों को मिली स्वीकृति… अब गांव-गांव तक पहुंचेगा विकास
रायगढ़:- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति मिल गई है। विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से इन मार्गों के लिए कुल 5 करोड़ 62 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत सड़को में कोतासुरा से उमरिया मार्ग – लागत 2 करोड़ 12 लाख रुपये,लंकापाली से गोतमा पहुंच मार्ग – लागत 1 करोड़ 73 लाख रुपये,,सकरबोगा – सांपखंड मुख्य मार्ग से कोसमपाली मार्ग – लागत 1 करोड़ 77 लाख रुपये शामिल है। ओपी ने कहा जीवन की मूलभूत आवश्यकता सड़क भी है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़क सिर्फ आवागमन का साधन नहीं है, यह जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। पहुंच विहीन मार्ग की वजह से ग्रामीणों को वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश में कीचड़, बीमार होने पर अस्पताल पहुंचने में देरी, बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई – ये सब समस्याएं सड़क न होने की वजह से थीं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी कि इन मार्गों को पक्का किया जाए। विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने इस मांग को संजीदगी से लिया और शासन से इन मार्गों के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलाई। इन सड़कों के बनने से शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। अब बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे, मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे, किसान अपनी उपज आसानी से मंडी तक ले जा सकेंगे।
आवागमन की सुविधा सुगम होने से व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। गांव के छोटे व्यापारी, किसान और युवा अब सीधे मुख्य बाजार से जुड़ सकेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
रायगढ़ के गांव अब पिछड़े नहीं रहेंगे। हर गांव को पक्की सड़क, हर घर तक विकास – यही साय सरकार का संकल्प है।




