♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुशासन तिहार से पहले कांग्रेस ने घेरा सरकार को, अविनाश पाठक ने उठाए मजदूर, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे..मुख्यमंत्री के सोनहत दौरे से पहले कांग्रेस का सवाल—जब ग्रामीण परेशान हैं तो कैसा सुशासन?

नीलेश अग्रवाल की रिपोर्ट
कोरिया/ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन तिहार के तहत कल सोनहत आगमन की संभावनाओं के बीच जिला प्रवक्ता एवं सांसद प्रतिनिधि Avinash Pathak ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और सरकार जमीनी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
अविनाश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरिया जिले में मनरेगा मजदूरों को 6 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके कार्यों का पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है। कई पंचायतों में रोजगार के अवसर पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीण मजदूर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि किसानों को डीजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं कोरिया वन मंडल में वनों की कटाई एवं तार घेराव निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
अविनाश पाठक ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री Narendra Modi देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं, जो जनता के बीच विरोधाभास का संदेश देता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय स्वीकृत कई निर्माण कार्य आज अधूरे और बंद पड़े हैं। कटगोड़ी समूह जल प्रदाय योजना, जिसके माध्यम से आसपास के गांवों में पानी पहुंचाया जाना था, पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अंत में अविनाश पाठक ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की जनता के सामने इन सभी मुद्दों पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर जमीनी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close