♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एमसीबी कांग्रेस में नई सियासी हलचल : मनोज साहू बने ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष, विरोधियों को खुली चुनौती “अगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यकर्ता साबित हो जाऊं तो राजनीति छोड़ दूंगा” — मनोज साहू

अनूप बड़ेरिया
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी)/ All India Congress Committee के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Anil Jaihind द्वारा एमसीबी जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ता Manoj Kumar Sahu को जिला ओबीसी विभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिलेभर में समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों की झड़ी लगा दी है।
मनोज साहू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। खासतौर पर पिछड़ा वर्ग समाज और युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पहचान और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।


हालांकि नियुक्ति पत्र जारी होने के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया में विरोध और चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाया जाने लगा कि मनोज साहू गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़े रहे हैं तथा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गया।
इन आरोपों के बाद मनोज साहू खुलकर सामने आए और उन्होंने अपने विरोधियों को सीधी चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं तथा बचपन से कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करते आए हैं।
मनोज साहू ने दो टूक शब्दों में कहा,
“यदि कोई यह साबित कर दे कि मैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की किसी भी बैठक, सभा या कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं, तो मैं उसी दिन राजनीति से सन्यास ले लूंगा।”
उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता और संगठन में बढ़ते प्रभाव से घबराकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मनोज साहू ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य एमसीबी जिले में ओबीसी वर्ग को कांग्रेस से मजबूती से जोड़ना और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
वहीं दूसरी ओर उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक फैसला बताते हुए कहा कि मनोज साहू की सक्रियता और जमीनी पकड़ का लाभ आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को जरूर मिलेगा।
अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया में उठे इस राजनीतिक विवाद का असर आने वाले दिनों में कितना दिखाई देता है, लेकिन फिलहाल एमसीबी कांग्रेस की राजनीति में मनोज साहू की नियुक्ति ने नई चर्चाओं और सियासी हलचल को जरूर जन्म दे दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close