
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन..वर्षों से मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य से खिलवाड़ का आरोप,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज NSUI एवं कोरिया कांग्रेस द्वारा कोरिया जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
NSUI उपाध्यक्ष फ़ारोग सिद्दीकी ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर 4-5 वर्षों तक कठिन मेहनत और दिन-रात पढ़ाई करते हैं,लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों को बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।
NSUI कार्यकर्ताओं ने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को तत्काल रोका जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,महामंत्री बृजवासी तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह,आशीष यादव,अजीत लकड़ा,हेमसागर यादव,पूर्व नपा.अध्यक्ष लालमुनि यादव,मनजिंदर कौर,गणेश राजवाड़े,विकाश श्रीवास्तव भूपेंद्र यादव,धीरज सिंह,रियाजउद्दीन,चंद्रा प्रकाश राजवाड़े,दीपक गुप्ता,सौरभ गुप्ता,सुमन दुबे,फ़ारोग सिद्दीकी,पार्षद अंकित गुप्ता,धीरज सिंह,मनीष सिंह,वसीम वकील,अविनाश पाठक,रामाधार टोप्पो,शशि मांझी,वसीम खान,रामकुमार यादव,संतोष गोयन, रामसाय सोरी,जाग्रत कुर्रे,एजाज़ गुड्डू,एस एन मोदी,विक्रांत सिंह,सोहन स्वामी एवं अनेकों कांग्रेस मौजूद रहे




