♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस….उपहार स्वरूप प्रदान किए पौधे …बच्चों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से “सेव एनवायरनमेंट” का दिया संदेश

 

 

रायगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम चार्टर प्रेसिडेंट ली सुमिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में चेयरपर्सन ली चंचला सिंह के फार्म हाउस में संपन्न हुआ ।

जूनियर क्लब के बच्चों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश :

कार्यक्रम में सेवांजली क्लब की सभी सदस्यों एवं जूनियर क्लब के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण और चार्ट – बैनर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस अवसर पर आम, अमरूद, नीम, गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे पौधों का रोपण किया गया ।

एरिया ऑफिसर ली बसंती सरकार का पौधे से किया सम्मान :
सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया । विशेष रूप से आमंत्रित एरिया ऑफिसर ली बसन्ती सरकार का औषधीय (आयुर्वेदिक) पौधा भेंट कर सम्मान किया गया ।

पौधे उपहार देकर मनाया गया जन्मदिन :

कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन ली तनु शर्मा एवं चेयर पर्सन ली प्रिया पाण्डेय का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया । सेवांजली की परंपरा के अनुसार उन्हें उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित हुआ ।

प्रकृति प्रेम का संस्कार विकसित करना उद्देश्य :

जूनियर क्लब की सदस्याओं दीक्षा शुक्ला, प्राची कुलवेदी, हृदया पाण्डेय , वाणीश्री सिंह सहित अन्य बच्चों ने स्वयं गड्ढे खोदकर अपने हाथों से औषधीय पौधों का रोपण किया । बच्चों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से “सेव एनवायरनमेंट” का संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया । यह आयोजन निश्चित रूप से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण जागरूकता एवं नई पीढ़ी में प्रकृति प्रेम के संस्कार विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित होगा ।

कार्यक्रम में इनका रहा सक्रिय सहयोग :

आज के पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में ली सुमिता पांडेय चार्टर प्रेसिडेंट, ली रजनी मिश्रा सचिव, चेयर पर्सन ली प्रिया पांडेय, ली बबली कुलवेदी, ली चंचला सिंह, ली सरोजनी कुर्रे, ली तनु शर्मा, ली रूपांजली देशमुख, ली राजश्री शुक्ला, ली सुनीता यादव आदि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close