♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, 24 अगस्त को होगी समीक्षा बैठक

बूथ से पंचायत स्तर तक अभियान की रिपोर्ट लेकर पहुंचेंगे कांग्रेस पदाधिकारी

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 24 अगस्त 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में आयोजित होगी।

बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आंदोलन के कोरिया जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक में बूथ एवं पंचायत स्तर तक स्मार्ट मीटर बदलने के लिए चलाए गए अभियान की विस्तृत रिपोर्ट एवं प्रतिवेदन तैयार कर अनिवार्य रूप से बैठक में साथ लेकर आएं।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा पंचायत कमेटी के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

कांग्रेस पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि बैठक में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के मुद्दे को लेकर आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने की रणनीति तय की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close