♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी शंखनाद

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जीत का लक्ष्य लेकर जनसंपर्क अभियान पर जोर

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा में महत्वपूर्ण चुनावी बैठकों का आयोजन किया। सांस्कृतिक भवन बैकुण्ठपुर तथा शिवपुर-चरचा के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करें और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाएं, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता मिल सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ मैदान में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं संगठन की गतिविधियों को बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला मंत्री आंचल सिंह, झुग्गी-झोपड़ी जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, किसान मोर्चा जिला महामंत्री जय चक्रधारी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र चक्रधारी, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक हरिओम साहू, मंडल उपाध्यक्ष संतोष राजवाड़े, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिवपुर-चरचा में भी चुनावी रणनीति पर मंथन

इसी क्रम में नगर पालिका शिवपुर-चरचा के सामुदायिक भवन में भी भाजपा की महत्वपूर्ण चुनावी बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभागीय प्रभारी अवधेश चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता व कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े, प्रदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी तथा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा सहित नगरीय निकाय के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी देने और मतदाताओं से लगातार संपर्क स्थापित करने पर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि चुनावी सफलता के लिए संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।

बैकुण्ठपुर से लेकर शिवपुर-चरचा तक हुई इन बैठकों से भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और चुनावी अभियान को गति देने का संकेत दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close