
विकास कार्यों को लेकर भाजपा कांग्रेस में द्वंद कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार …. वरिष्ठ भाजपा नेता विकास केडिया ने इन तथ्यों के आधार पर पूछा ये सवाल
रायगढ़ :- कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता द्वारा 1200 करोड़ के केलो बांध को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने तीखा पलटवार किया है। विकास केडिया ने कहा कि विधायक बनते ही ओपी चौधरी ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास हेतु वर्षों से लंबित करोड़ों की राशि की स्वीकृति दिलाई, जिससे नहर निर्माण के आ रही बड़ी बाधा दूर हुई। प्रशासकीय स्वीकृति नहीं होने की वजह से नहरों का निर्माण कार्य अधूरा था, जो मंत्री ओपी चौधरी के शाश्वत प्रयासों से पूरा हो पाया। महामंत्री ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्य नहरों के साथ-साथ शाखा नहरों का निर्माण पूरा हो चुका है। सात वितरक नहरों में से तीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्थानीय विरोध के कारण कुछ कार्य लंबित है, जो शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में नहरों से अनुमानित 9000 हेक्टेयर में सिंचाई की जा रही है आगामी खरीफ सीजन में किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सकेगा। केडिया ने सवाल उठाया हुए अरुण गुप्ता से पूछा उन्हें नहर निर्माण की इतनी चिंता है तो भूपेश सरकार के रहते स्थानीय विधायक प्रकाश नायक एवं मंत्री उमेश पटेल ने सिंचाई से वंचित किसानों के लिए पांच साल में क्या किया इसका हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। सरकार के पांच साल तक कांग्रेस ने नहर निर्माण को ठंडे बस्ते में=डाले रखा। और जब भाजपा सरकार आते ही विधायक ओपी चौधरी ने इस परियोजना को पूरा करने का बीड़ा उठाया तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस में चल रहे परिवारवाद पर तीखा हमला करते हुए केडिया ने 23 साल पूर्व की घटना जिक्र करते हुए कहा, उनके पिता ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए बिना टेंडर के मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री वाल का भूमिपूजन कर दिया था , जिनके समर्थकों ने बिना स्टॉपेज के ट्रेन रुकवा दी, उनका बेटा अरुण गुप्ता के मुंह से किसान हित की बाते महज दिखावा है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वास्थ्य मंत्री रहते कृष्ण कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर ग्राम लोहरसिंह में मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन कर दिया था, जबकि उसका टेंडर उसी दिन जारी हुआ था। कांग्रेस की काम करने के पहले श्रेय लेने की राजनीति करती है। केलो बांध के संबंध में विकास केडिया ने कहा कांग्रेस के तीन तीन मुख्यमंत्री चुनाव के पहले एक नारियल फोड़ कर इस परियोजना को पूरा करने का वादा करते थे लेकिन रमन सरकार ने केलो बांध का निर्माण कर स्वर्गीय रामकुमार जी के संघर्ष का सम्मान किया। विकास केडिया ने कहा कि केलो बांध स्व. रामकुमार अग्रवाल के संघर्ष का प्रतीक है। लंबे समय तक आंदोलनरत रहे रामकुमार जी में केलो बांध की मांग के लिए भूख हड़ताल किया था । लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार ने केलो बांध और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज बनाकर दशकों पुरानी मांग पूरा कर जनभावना का सम्मान किया। भूपेश सरकार ने पांच साल में एक ईंट तक नहीं जोड़ी। उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी ने पानी खेत के आखिरी छोर तक पहुंचाने के लिए नहरों की लाइनिंग, जीर्णोद्धार और विस्तार के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए हैं। पहले नहरें कागजों पर थीं, अब जमीन पर नहरों के जरिए पानी सूखे खेतों तक पहुंचेगा ।




