
ब्रेकिंग कोरिया::भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष जलने से गम्भीर…विधायक विनय की पहल से रायपुर रेफर…हालत चिन्ताजनक…
कोरिया जिले के भाजपा महिला मोर्चा की चिरमिरी मंडल अध्यक्ष अर्चना दास निवासी गोदरीपारा आज मोमबत्ती से काफी बुरी तरह झुलस गयी। उन्हें गम्भीरवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल फ़ौरन जिला अस्पताल जा पहुंचे। जहां ड्यूटीरत डॉक्टर मुकेश हेला के आवश्यक जानकारी लेकर भाजपा नेत्री को और बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर कर पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
“डॉ. विनय जायसवाल कहते हैं कि इसमें राजनीति की बात नही आनी चाहिए। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के साथ चिकित्सक भी हूं। वैसे जनप्रतिनिधि जनता के कार्यो के लिए ही होता है। भाजपा नेत्री अर्चना को 70 फीसदी जलने की वजह से रायपुर भेजा जा रहा है।”