♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रायपुर में श्रमिकों का महासंगम: 2000+ श्रमिक जुटे, “श्रम श्री”, “सृजन श्री” और “कला श्री” से हुआ सम्मान 

अनूप बड़ेरिया
रायपुर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 2000 से अधिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और समाजसेवी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमांशु द्विवेदी एवं अध्यक्षता ज्योत्सना चरण दास महंत ने की। पारंपरिक स्वागत ने आयोजन को विशेष गरिमा दी।
प्रांताध्यक्ष गुलाब कमरों और संयोजक डॉ जे पी श्रीवास्तव ने बताया कि 46 वर्षों में पहली बार राजधानी में इतना बड़ा आयोजन हुआ।
इस अवसर पर 11 श्रमिकों को “श्रम श्री”, 11 को “सृजन श्री” और 8 संस्थाओं को “कला श्री” अलंकरण से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल शुक्ला, ओ.पी. शर्मा, गोपाल साहू, करण सिंह अटेरिया, सूरज प्रसाद देवांगन, विद्या भूषण दुबे, रमाकांत झा, जितेंद्र सिंह ठाकुर, सुशील गुप्ता, शालिक राम नवरंग, मधु बघेल, गीता निषाद, संतोष शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वागत में भावेश जैन, प्रमोद चौधरी, अनिमेष सिन्हा, आर.के. खरे, राजेश पांडेय, रूपा अंबष्ट, नीलू, शबा परवीन, जयंती सिंह की भूमिका रही। संचालन अनिल शुक्ला एवं आभार कन्हैया अग्रवाल ने किया।
सम्मेलन में राकेश गुप्ता, राजेश साहू, संजय अंबष्ट, कृष्ण मुरारी तिवारी, रफीक मेमन, अमर सिंह, चुन्नू त्रिपाठी, अंकुर सिंह, व्यंकटेश सिंह, रामू सिंह, विष्णुदास, राजा पांडेय, अभिनाश पाठक, अज्जू कुमार रवि, आनंद राय, संदीप द्विवेदी, मोती सिंह, श्याम लाल दीवान, शिवनारायण सिंह, रामकुमार, सुनील राय, एहतेशाम, जैनुद्दीन, शोभन सिंह, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रमिक शामिल हुए।
यह आयोजन श्रमिक एकता, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की ऐतिहासिक मिसाल बन गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close