
युवती से रेप करने का आरोपी नायब तहसीलदार हुआ गिरफ्तार…5 वर्षो से कर रहा था…
शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले नायब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले बेमेतरा के गांव में शिक्षाकर्मी था, वर्तमान में वह जिला बलौदाबाजार के सिमगा में नायब तहसीलदार है।
पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थाना दाढ़ी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़ित युवती ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नायब तहसीलदार युवराज साहू ने वर्ष 2015 से 19 मई तक लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती वर्ष 2015 के पूर्व बेमेतरा में पढ़ाई कर रही थी। वर्ष 2015 के पूर्व युवराज साहू शिक्षाकर्मी के पद पर जिला बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद और सिंघौरी में विगत वर्षों से पदस्थ था। वर्ष 2019 में युवराज साहू का नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने से उसकी पोस्टिंग सिमगा जिला बलौदाबाजार में हुई। इसी बीच उसने सगाई कर ली। युवराज साहू शादी का झांसा देकर युवती का 5 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। रिपोर्ट पर धारा 376, 376 (2) (न) , 3(2) (वी) एसी-एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था। 27 मई को आरोपी युवराज साहू (32) सुपेला थाना भखारा जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।





