♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

चीन के खिलाफ नारेबाजी कर जलाया झंडा…. कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि.. विधायक जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेता उपस्थित…

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गुरुवार की शाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उसके झंडे को जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बीते दिवस LAC में चीन के कायरतापूर्ण हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वीर शहीदों के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इसके साथ ही घड़ी चौक में कैंडल जलाकर शहीदों की शहादत को नमन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बृजवासी तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेंद्र तिवारी, नपा शिवपुर चरचा अध्यक्ष अजित लकड़ा, कल्लू ठाकुर, मुकुल गुप्ता, आशीष डबरे, प्रवीर भट्टाचार्य,  युसूफ इराकी, मनोज दुबे, संजीव सिंह काजू, आशीष यादव, रामकृष्ण साहू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनजिंदर कौर, असगरी बेगम, गणेश राजवाडे संजय शर्मा, शाकिब इराकी, रियाजउद्दीन अहमद, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, साजिद उस्मानी, अभिषेक दुबे, रोहित डबरे, सौरभ गुप्ता, वैभव सिंह, सौरभ सिंह, मनीष बजाज, आयुष पांडेय सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close