
भंग हुई ब्राह्मण समाज की पुरानी कार्यकारिणी..बृज मिश्रा को बनाया गया कार्यवाहक अध्यक्ष…आगामी बैठक 20 को…जिले भर के लोग हुए शामिल..
रविवार को प्रेमाबाग मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज कोरिया की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिले भर के सामाजिक सदस्य शामिल हुए। भगवान परशुराम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के बाद शुरू हुई बैठक में समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में लोगो ने विचार व्यक्त किया। जिले भर में समाज को पुनः सक्रिय करने की बात रखी गई। बृज नारायण मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, जमुना पांडेय, रामचरित द्विवेदी, हरिनारायण पांडेय, रविन्द्र तिवारी,मनोज शुक्ला,हेमलता शर्मा आदि ने अपने विचारों के माध्यम से समाज हितों की चर्चा की। आगामी 21 दिनों के भीतर जिले के सम्पूर्ण ब्राह्मण परिवारों तक समाज की पहुँच बनाने एवं निष्क्रिय पड़े सामाजिक संगठन को पुनः गति प्रदान करने हेतु एक नवीन कार्यकारिणी का गठन की चर्चा की गई।
इसी कड़ी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारणी को भंग किया जाए जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की जिसके तहत पुरानी कार्यकारिणी को तत्काल भंग किया गया और कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर सर्वसम्मति से बृज मिश्रा को मनोनीत किया गया। आगामी बैठक 20 मार्च शनिवार को पुनः आहूत करने एवं उसी दिन नवीन कार्यकारिणी के गठन की बात कही गई। साथ ही जिला संचालन समिति का गठन भी किया गया यह समिति आगामी बैठक हेतु विप्र जनो से संपर्क स्थापित करेगी। जिसके तहत बैकुंठपुर के लिए राहुल मिश्रा एवं रवि त्रिपाठी, खड़गवां हेतु हरि नारायण पांडेय एवं अशोक पांडेय, सोनहत हेतु देवेंद्र तिवारी,श्रीनारायण पांडेय,राजन पांडेय, जनकपुर हेतु दुर्गाशंकर मिश्रा, रामशंकर मिश्रा,पवन शुक्ला, मनेन्द्रगढ़ हेतु मनोज शुक्ला, राजेन्द्र पाठक, रामचरित द्विवेदी, को दायित्व सौपा गया।
समाज की महिला इकाई के गठन हेतु भी बैकुंठपुर से हेमलता शर्मा, अंकिता तिवारी,सोनहत अरुणा दुबे, स्वाति त्रिपाठी,मनेन्द्रगढ़ से दीपा पांडेय, रेणु पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में रविन्द्र तिवारी, बृज मिश्रा, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, हरिनारायण पांडेय, नरेश तिवारी, रमेश वसिष्ठ,जमुना पांडेय, रामचरित द्विवेदी,राजेश पांडेय, कृष्ण विभूति तिवारी, पुष्प राज तिवारी, मनोज पांडेय, राहुल मिश्रा,मनोज शुक्ला,देवदत्त त्रिपाठी, कुश पाठक, प्रेम शर्मा, प्रेम दीक्षित, रवि त्रिपाठी, हरिनारायण पांडेय, अशोक पांडेय, मनोज तिवारी,सुशील शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा बब्बी,मनोज शर्मा, गुरुदेव पांडेय,घनश्याम पांडेय,राजेन्द्र पाठक,सुरेंद्र तिवारी,रितेश शर्मा,हेमलता शर्मा, दीपा पांडेय, सुशीला तिवारी, अंकिता तिवारी, रेणु पांडेय आदि सामाजिक सदस्य जिले भर से शामिल हुए।