गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, बाबा रामदेव दरबार में भजनों की धुन में झूमे भक्त
सांई मंदिर में भी लगी भक्तों की कतारे
दक्षिणापथ, दुर्ग। पुलगांव नाला नवकार परिसर दरबार में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही दरबार में भजन-कीर्तन की गूंज गूंजमान रही। जिसके धुन में नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपना उत्साह प्रकट किया। कांग्रेस नेता अरविंद वोरा सपत्निक भक्तमाता का आशीर्वाद लेने श्री रामदेव बाबा दरबार पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन किए और आर्शीवाद लिया। दोपहर बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख रमेश कुमार जैन, पायल जैन, मनीष जैन, ऋषभ जैन, गौरव बजाज, राकेश कुंमट, महावीर बाफना, संतोष राजपुरोहित, कमलेश राजपुरोहित, संतोष छाजेड़, मोंटी सोनी, महावीर छाजेड़, राहुल शर्मा, सौरभ जैन, राकेश धाड़ीवाल, मोंटी छाजेड़, बंटी शर्मा, प्रवीण पींचा,आशा जैन, बसंती जैन एवं अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
साई मंदिर में लगी भक्तों की कतारे
सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति(साई मंदिर) सिविल लाईन कसारीडीह द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 7 बजे श्री साई बाबा का महाभिषेक किया गया। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। महिला भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें श्रद्धालु रमे रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष संजय सिंह आरके भटनागर, सहसचिव संतोष यदु, शिवाकांत तिवारी, मुरलीधर राऊत, सुधीर वाघ, कौशल किशोर सिंह, सुरेश साहू, सुजीत गुप्ता, अतुल मढ़रिया, डॉ. सुधीर ऋषिकर, अरविंद लोखंडे, राजू साहू, नितिन शेंडे के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।