♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने स्व. बिंदेश्वरी बघेल को दी श्रद्धांजलि

दशगात्र कार्यक्रम में देशभर से जुटेंगे नेतागण
दक्षिणापथ, दुर्ग। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र व कांग्रेस नेता अजय सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता स्व. बिंदेश्वरी देवी बघेल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्री बघेल ने अपनी माता के प्रेरणादायी कार्यो व बातों को श्री सिंह के साथ साझा किया। कांग्रेस नेता अजय सिंह के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, युकां नेता निखिल खिचरिया, सन्नी साहू भी मौजूद थे। इसके अलावा दुर्ग प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी स्व. बिंदेश्वरी देवी बघेल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उनके माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी बघेल का 7 जुलाई को निधन हो गया था। उनका 17 जुलाई को मंगल भवन के सामने मैदान भिलाई-3 में दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा देशभर से राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की खबर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close